What is DAO in Hindi and advantage of DAO ?

Spread the love

DAO क्या है ?

DAO का मतलब है डिसेंट्रलाइज्ड ऑटोनॉमस ऑर्गेनाइजेशन अर्थात ऐसा भी विकेंद्रित संगठन जिस पर किसी अन्य के नियम ना हो।

संगठन स्वयं ही गवर्निंग बॉडी होता है और गाइडलाइन तय करता है। यह सब Web 3.0 पर होगा जहां चीजें स्मार्ट कांट्रेक्ट द्वारा मैंनेज होगी।

स्मार्ट कांट्रैक्ट एक कंप्यूटर प्रोग्राम या लेनदेन प्रोटोकॉल हैं। जिसका उद्देश्य अनुबंध की शर्तों के अनुसार कानूनी रूप से प्रासंगिक कार्यों को स्वचालित रूप से नियंत्रित तथा रिकॉर्ड करना हैं।

2016 में सबसे पहला DAO नेटवर्क “The DAO”  इथेरियम ब्लॉकचेन पर लांच हुआ था।

ट्रेडिशनल ऑर्गेनाइजेशन में स्टेक होल्डर जिनके पास मैक्सिमम शेयर होते हैं वह लोग नियम तथा कंपनी का भविष्य क्या होगा यह तय करते हैं।

ट्रेडिशनल सिस्टम पारदर्शी नहीं है तथा आम सहमति का सम्मान नहीं किया जाता हैं।

DAO System ( image Credit : medium.com )

DAO में स्टेक होल्डर नियम तय नहीं करेंगे पूरा संगठन मिलकर नियम, ट्रेजरी तथा कंपनी के भविष्य को तय करेगा अर्थात सबकी भागीदारी होगी।

डाओ अभी भविष्य के गर्भ में है, जब पूर्णता Web 2.0 की जगह Web 3.0 का उपयोग होगा तब व्यवस्था में जनता की भागीदारी होगी।

Web 3.0 में स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में नियम तय होंगे तथा स्मार्ट कांटेक्ट संगठन के भविष्य के डेवलपमेंट तथा निवेश को तय करेगा।

स्मार्ट कांट्रेक्ट के नियम संगठन के टोकन होल्डर्स तय करेंगे वोटिंग पावर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पास ना होकर, टोकन होल्डर्स कम्युनिटी के पास होगा।

टोकन होल्डर्स संगठन के प्रोटोकॉल में कोई सकारात्मक परिवर्तन करना चाहे तो सुझाव दे सकते है

फिर पूरा संगठन उस पर विचार कर निर्णय करेगा। उदाहरण :- Maker DAO , Gitcoin, AraGon, Dash आदि।

DAO से लाभ (Advantage of DAO)

1.Trustless :- DAO में पूरा संगठन चीजों को मैनेज करता है कोई व्यक्ति विशेष नहीं इसलिए विश्वास या अविश्वास जैसी कोई बात नहीं है।

2. Shut down :- डाओ प्लेटफार्म का व्यक्ति विशेष या केंद्रीय अथॉरिटी प्लेटफार्म की तरह बंद करना संभव नहीं हो सकता क्योंकि पूरी कम्युनिटी इसे कंट्रोल करती हैं।

3.Open source :- DAO प्लेटफार्म के कोड को कोई भी पढ़कर अपने प्लेटफार्म के लिए लाभदायक विचार को रख सकता है।

4. ट्रेडिशनल संगठन अभी भी बंद दरवाजों के पीछे बैठकें करते हैं, निर्णय लेने की व्यवस्था में कुछ चुनिंदा लोग ही होते हैं

जबकि DAO इन पदों को खत्म कर डिसेंट्रलाइज्ड व्यवस्था का समर्थन करता हैं।

DAO से हानियां (Disadvantage of DAO)

1.कुछ DAO नेटवर्क में टोकन की होल्डिंग पब्लिक से मुख्य निवेशकों के पास ज्यादा है

अतः उनके पास पावर ज्यादा होगी जो डिसेंट्रलाइजेशन के लिए सही नहीं है।

2.DAO का code open source है अतः कोई भी पढ़ सकता है। हैकर्स द्वारा नेटवर्क पर साइबर अटैक होने का खतरा रहता है।

3.DAO में बिजनेस सीक्रेट नहीं होता है अतः प्रतिपक्ष ( competitor ) कंपनी उसका गलत फायदा उठा कर आगे निकल सकती हैं।

मैं आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह Article पसंद आया होगा। यदि आपको मेरा यह Article Helpful लगा हो तो इस Article को जरूरतमंद लोगों के साथ जरूर Share कीजिये।

और यह भी पढ़ें :

NFT क्या है और free में NFT कैसे बनाएं ?


Spread the love

Leave a Comment