4 NFT market places which will grow in 2022

Spread the love

( best NFT market place, Coinbase, FTX, Zora, Rarible )

Non fungible token (NFT Market) ब्लॉकचेन आधारित उभरता हुआ क्षेत्र हैं। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी विश्व में कई परिवर्तन ला रही हैं,

कई नए स्टार्टअप ब्लॉकचेन पर नए इनोवेशन कर रहे हैं, नॉन फंजेबल टोकन (एनएफटी) भी उन्हीं में से एक हैं।

आर्टिस्ट, संगीतकार, खिलाड़ी आदि अपनी फोटो, पेंटिंग, गीत और डोमेन आदि की एनएफटी बनाकर NFT मार्केट प्लेस में बेचकर अच्छी रकम प्राप्त कर सकते हैं।

एनएफटी मार्केट में OpenSea.io सबसे बड़ा नाम हैं। दिसंबर 2022 में OpenSea प्लेटफार्म पर 3.25 बिलियन डॉलर का NFT ट्रेडिंग का वॉल्यूम जनरेट हुआ।

NFT Market ( source :DappRadar)

इस समय buy / sell के हिसाब से OpenSea सबसे बड़ा नाम हैं, लेकिन वर्ष 2022 में अनेक NFT ट्रेडिंग में नए खिलाड़ी उभर सकते हैं। 

4 Best NFT Marketplace in 2022 | निम्नलिखित 4 NFT मार्केट बढ़िया ग्रोथ कर सकतें हैं।

Coinbase NFT :-

Coinbase NFT Market

काॅइनबेस एक्सचेंज क्रिप्टोकरंसी मार्केट का बहुत बड़ा खिलाड़ी हैं, 73 मिलियन से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं के साथ 100 से अधिक देशों में चलता हैं।

अब Coinbase, NFT मार्केट में भी उतरने वाला हैं, यहां पर कलाकार, क्रिएटिव लोग अपनी कला की एनएफटी बनाकर बेच सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार काॅइनबेस एक्सचेंज पर Coinbase NFT p2p तथा डिसेंट्रलाइज होगी।

अभी यह ERC-721 और ERC-1155 मानकों पर कार्य करेगी। काॅइनबेस प्लेटफार्म World of Women, DeadFellaz, तथा Lazy Lions एनएफटी कलेक्शन के साथ पार्टनरशिप करी हैं।

Coinbase पर एनएफटी बेचने व खरीदने वालों की बहुत बड़ी कतार है जो प्लेटफार्म लॉन्च होते ही उमड़ पड़ेगी।

FTX NFTs :-

FTX NFTs

एफटीएक्स एक्सचेंज ने अक्टूबर में Solana blockchain आधारित अपना एनएफटी मार्केटप्लेस लॉन्च किया जो अब इथेरियम ब्लॉकचेन पर भी विस्तार कर रहा हैं।

Coinbase तथा OpenSea के विपरीत  FTX NFTs केंद्रीकृत और कस्टोडियल हैं अर्थात यूजर का डाटा रिकॉर्ड तथा सेव किया जाता हैं।

FTX.US के अध्यक्ष के अनुसार एफटीएक्स एनएफटी प्लेटफार्म पर बिना गैस फीस के आप बोली लगाकर एनएफटी खरीद सकते हैं

इससे भविष्य में FTX NFT मार्केट प्लेस बहुत अधिक प्रगति कर सकता हैं।

Rarible NFT Platform :-

रारिबल एनएफटी प्लेटफार्म OpenSea से पहले कार्य कर रहा हैं। नवंबर में प्लेटफार्म का कुल मूल्य अक्टूबर की तुलना में 18.2 मिलियन डॉलर अधिक था।

Rarible प्लेटफार्म का गवर्नेंस टोकन Rari है जो 2022 में अच्छी ग्रोथ कर सकता हैं।

Rarible प्लेटफार्म Flow और Tezos आदि मल्टीचेन पर कार्य कर रहा हैं, भविष्य में Solana और Polygon ब्लोकचेन को भी सपोर्ट करने का विचार हैं।

वर्ष 2022 में अपने मल्टीचेन सपोर्ट तथा डिसेंट्रलाइज इन्वायरमेंट के कारण Rarible प्लेटफार्म OpenSea.io को पछाड़ता दिखाई दे सकता हैं। 

Zora Marketplace :-

@Zora Nft

जोरा एक web 3.0 तथा डिसेंट्रलाइज्ड ऑटोनॉमस ऑर्गेनाइजेशन (DAO) प्लेटफार्म हैं।

जोरा प्लेटफार्म पर शुन्य फीस सिस्टम हैं, जिससे 2022 में नई क्रिएटर्स इस ओर आकर्षित होंगे।

2022 में Zora प्लेटफार्म के अच्छी ग्रोथ करने के आसार हैं और उपयोगकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरेगा ऐसा महसूस होता हैं।

निष्कर्ष :

2022 में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का हमारे जीवन के कई सारे आयामों पर असर होगा।

मेटावर्ज और nft, वर्ष 2022 में बहुत अच्छी विरोध करेंगे अतः इनसे संबंधित मार्केटप्लेस पर वॉल्यूम बढ़ेगा और वे भी विकास करेंगे।

और यह भी पढ़ें :

7 Top Web 3.0 blockchain project that will make high growth in 2022

What is NFT & Free Me NFT Kaise banaye


Spread the love

2 thoughts on “4 NFT market places which will grow in 2022”

Leave a Comment